फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fog causes accident, 10 vehicles collide in Gajraula, highway jammed

Amroha News: कोहरे से हादसा, गजरौला में 10 वाहन टकराए, हाईवे पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fog causes accident, 10 vehicles collide in Gajraula, highway jammed
गजरौला (अमरोहा)। कोहरे का कहर शनिवार को गजरौला में हाईवे पर दिखा। यहां शहवाजपुर डोर के निकट ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ जाने से उससे प्राइवेट बस टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे एक टाटा मैजिक व सात कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान हाईवे पार कर रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शनिवार सुबह ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे वह शहवाजपुर डोर के निकट पहुंची, घने कोहरे में चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। इस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि चालक और ट्रॉली में ईंटों पर बैठे लोगों को मामूली चोटें लगीं। इस दौरान पीछे प्राइवेट बस चल रही थी। उसका चालक भी बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।
विज्ञापन

इसके बाद एक टाटा मैजिक व करीब सात कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में लोग मामूली रूप से घायल हुए। मगर वह बिना उपचार कराए चले गए। इस दौरान हाईवे पार कर रहा एक युवक भी हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना आला अफसरों को दी। साथ ही घायल युवक को सीएचसी लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी पर रखवाया है। उधर अन्य पुलिस कर्मियों ने क्रेन मंगाकर हादसा ग्रस्त वाहनों को हटवाया। सीओ ने बताया कि हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हुई, जबकि कई लोग मामूली रूप से घायल हुए।







हादसे के कारण हाईवे पर लग गया था जाम

गजरौला। शहवाजपुर डोर के पास शनिवार सुबह हुए हादसे के कारण दिल्ली जाने वाले लेन पर वाहनों का जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। उधर कोहरे के कारण चालक वाहनों की रफ्तार कम कर गुजरे। इस कारण भी जाम लगता चला गया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर गए। उन्होंने नगर से क्रेन मंगाई जिसने हादसे की शिकार ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, टाटा मैजिक व कारों को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed