फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flag march for nagar nikay chunav

शांति पूर्ण चुनाव को किया फ्लैग मार्च

Sat, 25 Nov 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर/जोया/नौगावां सादात/ गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर/जोया/नौगावां सादात/ गजरौला।  Updated Sat, 25 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
flag march for nagar nikay chunav
धनौरा में रेपिड एक्शन फोर्स और पुलिस पैदल मार्च करते हुए।
जिला अमरोहा में निकाय चुनाव 26 नवंबर को होगा। शुक्रवार की शाम पांच बजक के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी बंद हो गया है। इसके साथ ही चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस की अग्नि परीक्षा शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले भर में थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन


हसनपुर में पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ना करे। नगर के मोहल्ला लालबाग, संभल अड्डा, अंबेडकर पार्क आदि मुख्य मार्गो से फ्लैग मार्च होता हुआ कोतवाली में आकर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

उधर उझारी में थानाध्यक्ष ने पैदल घूम कर नगर में दीवारों पर लगे प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर भी हटाए। डिडौली कोतवाली में थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारियों की बैठक ली और चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नौगावां सादात में थाना पुलिस ने सड़कों पर फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। वहीं, गजरौला में निकाय चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के भय को जनता के मन से दूर करने व स्वतंत्र मतदान कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने थाना पुलिस के साथ शुक्रवार शाम को नगर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed