{"_id":"65ac3e8ad888c1f6dd08afde","slug":"five-year-old-girl-faints-while-watching-mobile-fear-of-heart-attack-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-12596-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल पर गेम देखते समय अचेत हो गई मासूम, हाथ से गिर गया फोन.. हार्टअटैक से मौत; बेबस मां देखती रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल पर गेम देखते समय अचेत हो गई मासूम, हाथ से गिर गया फोन.. हार्टअटैक से मौत; बेबस मां देखती रह गई
Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
सार
हसनपुर में मां के साथ मोबाइल पर गेम देख रही कक्षा एक की बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्टअटैक माना है। शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से जान गंवाने वाली मासूम कामिनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर में मां के साथ मोबाइल देखते समय पांच साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी। चिकित्सक का कहना है कि हार्टअटैक भी मौत का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
यह घटना हसनपुर क्षेत्र के गांव हथीखेड़ा की है। गांव में महेश खड़गवंशी का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय इकलौती बेटी कामिनी थी। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कामिनी अपनी मां के साथ चारपाई पर बैठकर मोबाइल देख रही थी। इसी बीच कामिनी की तबीयत बिगड़ी तो वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में कामिनी को निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और वह बेहोश हो गई। उधर, निजी चिकित्सक कहना है कि बच्ची की मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है।
विज्ञापन
कामिनी कक्षा एक की छात्रा थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर ध्रुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया होतो तो कारणों का पता लग सकता था।