{"_id":"6ac55c6befcb5433920c0df9","slug":"five-new-dengue-patients-found-the-count-rises-to-16-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174872-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 16 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 16 हुई
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के पांच और मरीज मिलने से संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कराया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 2129 रही और ब्लड जांच के लिए भीड़ लगी रही।
जिला अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू से संक्रमित पांच महिलाओं की पुष्टि हुई। इनमें कोतवाली क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला, नौगावां सादात की आठ वर्षीय बालिका, अस्पताल की 35 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी, ताजपुर माफी की 11 वर्षीय लड़की और बरखेड़ा राजपूत की 21 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। 18 लोगों की डेंगू जांच की गई थी। सभी संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
पिछले एक माह से जिले में बुखार का प्रकोप है। अमरोहा और जोया सीएचसी में भी 30 से 35 बुखार के मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर दवा दी गई। फिलहाल चिकनगुनिया का कोई मरीज नहीं मिला है। जांच के लिए किट की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है और अलग वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों टाइफाइड और वायरल फीवर भी ज्यादा है। बुखार होने पर तत्काल जांच कराने और अस्पताल से ही दवा लेने की सलाह दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -
जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है और लोगों को साफ-सफाई की सलाह दी जा रही है। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार को हल्के में न लें। तुरंत अस्पताल में जांच कराएं। -डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ