फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five more dengue patients found in the district, 21 apprehensive

जिले में और मिले डेंगू के पांच मरीज, 21 आशंकित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five more dengue patients found in the district, 21 apprehensive
मलेशिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगियों की जांच करती हुई - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया गांव में डेंगू ने बुरी तरह जकड़ लिया है। यहां रविवार को फिर डेंगू के चार मरीज मिले हैं। जबकि एक किशोरी ढ्योटी गांव में डेंगू संक्रमित मिली है। इसके अलावा 21 मरीज आशंकित मिले हैं। लगातार डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मंडी धनौर के मलेशिया गांव में बुखार और डेंगू के कहर को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। टीम गांव में पहुंचकर खानापूर्ति कर रही है। ये ही वजह है कि मलेशिया गांव में रविवार को फिर एक महिला सहित चार मारीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि ढ्योटी निवासी एक किशोरी डेंगू से ग्रस्त मिली है। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मलेशिया गांव में 19 मरीज डेंगू आशंकित मिले हैं। जबकि तीन मरीज अलग-अलग गांव में आशंकित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed