{"_id":"68aa20e4e407a9e2300afb90","slug":"five-booked-for-assaulting-a-woman-at-consolidation-office-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146243-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चकबंदी कार्यालय में महिला \nसे मारपीट में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चकबंदी कार्यालय में महिला से मारपीट में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। चकबंदी कार्यालय में गांव दौरारा निवासी महिला सीटू त्यागी से मारपीट के मामले में पुलिस ने सेवानिवृत्त सिपाही सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई इस घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
बृहस्पतिवार को गांव दौरारा निवासी सीटू त्यागी भूमि विवाद के संबंध में मंडी समिति स्थित चकबंदी कानूनगो कार्यालय में गई थीं। चकबंदी कार्यालय में दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान महिला की उनसे कहासुनी हो गई। आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में महिला की तहरीर पर बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी सेवानिवृत सिपाही नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दढि़याल निवासी महेश शर्मा, खेलिया खालसा निवासी आदित्य त्यागी और ऋषभ त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि महिला सफाई कर्मचारी है और उसका पति नलकूप विभाग में कर्मचारी है।
विज्ञापन
उधर इसी जमीन पर कब्जा करने के मामले में हल्का लेखपाल सचिन कुमार की तहरीर पर महिला के पति बबलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हल्का लेखपाल का कहना है कि सरकारी खाद के गढ्ढों के नाम पर दर्ज जमीन को कब्जाकर निर्माण किया जा रहा है। रोकने पर गलत व्यवहार किया जाता है।