फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First wife stops husband's second marriage, uproar

Amroha News: पहली पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, जमकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
First wife stops husband's second marriage, uproar
हसनपुर(अमरोहा)। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी रुकवाने पहुंच गई। उसके हंगामा करते ही दूल्हा पक्ष के लोग वहां से निकल लिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लड़की वालों द्वारा की गई शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगावां सादात क्षेत्र के गांव के रहने वाले होमगार्ड की बेटी की शादी चार साल पहले नौगावां क्षेत्र के ही गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग रहने लगे। पत्नी ने पति के खिलाफ अदालत में केस कर दिया। जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच युवक ने दूसरी जगह शादी करने का निर्णय कर लिया। बताते हैं कि युवक की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी के साथ तय हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के एक मैरिज हॉल में शादी का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर युवक की पहली पत्नी अपने पिता व रिश्तेदारों के साथ वैवाहिक समारोह में पहुंच गई और हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच दूल्हा व उसके परिवार के लोग वहां से चले गए। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई, लेकिन वहां से अधिकांश जिम्मेदार लोग जा चुके थे। इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची और मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed