फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   first class student murdered and body throw in pound

कक्षा एक के छात्र की हत्या कर हौद में फेंका शव, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Mon, 25 Dec 2017 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/अमरोहा
अमर उजाला ब्यूूरो/अमरोहा Updated Mon, 25 Dec 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
first class student murdered and body throw in pound
हसनपुर में रामपुर भूड़ निवासी हर्ष की मौत के बाद ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर भूड़ में कक्षा एक के छात्र की हत्या कर आम के बाग में बने हौद में फेंक दिया गया। छात्र शनिवार की रात गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा से लापता हो गया था। रविवार को छात्र का शव हौद में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


हसनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी चरन सिंह का सात वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ गोलू कक्षा एक का छात्र है। गांव के शिव मंदिर पास श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। शनिवार की रात हर्ष भी कथा सुनने के लिए गया था। लेकिन वह अचानक गायब हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजन फिर हर्ष की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे। दोपहर तीन बजे मूक बधिर युवक ने छात्र का शव गांव से करीब तीन सौ मीटर टूर आम के बाग में बने पानी के हौद में पड़ा देखा। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इशारे से घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हौद से छात्र निकालकर हसनपुर सीएससी लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिगर के टुकड़े की मौत की खबर मिलते ही मां किशन देवी बेहोश हो गई। हर्ष के भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।


सीओ अजय कुमार ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। हसनपुर के कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ताऊ गंगाराम सिंह की तहरीर पर गांव के लाखन सिंह, रूप किशोर, पमीत, सजीव और प्रदीप चंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed