फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing from sky early mrng

सूरज निकलते ही आसमान से बरस रही आग

Mon, 25 Jun 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गजरौला। Updated Mon, 25 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
firing from sky early mrng
गजरौला में धूप से बचने के लिए मुंह को कपड़े ढककर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 दिन निकलते ही तेज धूप और भीषण गर्मी सितम ढाने लगी है। आसमान से आग बरसने से धरती तपने लगी है, जिससे जनजीवन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हो गए हैं।              
रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने से बेहद गर्म दिन साबित हुआ। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से दिन भर लोग झुलसते रहे। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से परेशान राहगीर पेड़ों नीचे ठंड तलाशते नजर आए। तड़के सात बजे से ही सूर्य देव में अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर आते-आते मानो आसमान से आग सी की बरसने लगी। दस बजे 34 डिग्री, 12 बजे 38 और 2 बजे 40 डिग्री रिकॉर्ड तापमान किया गया। जबकि अपराह्न तीन बजे तक पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। जिले का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। जिससे भीषण गर्मी में लोग उबल गए है, पंखे और कूलर भी बेअसर दिखने लगे हैं। घरों के अंदर भी लोगों बेचैन रहे।
विज्ञापन

गजरौला में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी के कहर का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक चिलचिलाती गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। वहीं गर्मी रात को भी सकून से सोने नहीं दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी गजरौला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना रहा है जबकि, शनिवार को भी इतना ही दर्ज किय गया था। न्यूनतम तापमान के साथ रात भी 29.7 डिग्री पर अटकी हुई है। दिन की बात तो छोड़िए रात में भी गर्मी सकून से सोने नहीं दे रही है। पंखे और कूलर की हवा भी गर्मी से राहत नहीं दे रही है। गर्म मौसम के साथ रात भी किसी तहर जाग कर काटनी पड़ रही है। 

इसमें अगर बिजली कटौती हो जाए तो हाल बेहाल हो जाते हैं। रविवार को भी गर्मी का आलम किसी कहर से कम नहीं रहा। अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो हालात भयंकर हो जाएंगे। रविवार की सुबह                        उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। तड़के ही               लोग उठे तो चिपचिपाती गर्मी में बेहाल हो गए। गर्मी का आलम ऐसा है कि नहाने के बाद भी सुकून नहीं मिल रहा है। दोपहर में तो लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण लोग चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed