फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in the house due to short circuit, death of five animals

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पांच पशुओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to short circuit, death of five animals
शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में रविवार रात को आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से निकलकर जान बचाई। आग की चपेट में आकर एक बकरी, तीन मेमने और एक कटरे की जलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि घर में रखा मेंथा ऑयल, कपड़े और एक लाख की नकदी जल गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूंढा इम्मा गांव की है। यहां पर तैय्यब का परिवार रहता है। रविवार रात को तैय्यब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। घर में ही पशुशाला बनी हुई है। रात्रि करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट होने से पशुशाला में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों ने घर से निकल कर जान बचाई। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित तैय्यब ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed