फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire in godown

हसनपुर में मूंगफली के गोदाम में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire in godown
हसनपुर में मूंगफली के गोदाम में आग लगने के बाद बिखरा जला हुआ सामान। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। नगर के रहरा अड्डे पर स्थित मूंगफली के गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लग गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग से भारी मात्रा में मूंगफली, पेठा, नमकीन सेव, चने आदि जलकर राख हो गए। इसमें करीब 11 हजार की नकदी भी जली बताई जा रही है। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी रहरा अड्डा निवासी रामनाथ सिंह रहरा अड्डे पर ही ठेला लगाकर मूंगफली, पेठा, नमकीन सेव, चने आदि बेचते हैं। पास में ही एक गोदाम बना रखा है। जिसमें रात में ठेला व सामान का स्टॉक रहता है। रामनाथ ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे गोदाम के भीतर ठेला बंद करके घर गया था। कार्तिक पूर्णिमा स्नान होने की वजह से तड़के में जल्दी ठेला लगाना था। इसलिए मंगलवार सुबह करीब चार बजे गोदाम पर पहुंचा। देखा कि धू-धूकर गोदाम में आग जल रही है। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। यहां दो क्विंटल मूंगफली, पांच क्विंटल पेठा की मिठाई, करीब एक क्विंटल नमकीन सेव, पचास किलो खिले हुए चने, साठ किलो गजक, एक बैट्री, ठेला और 11 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। रामनाथ का कहना है कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। गोदाम के भीतर बिजली का कनेक्शन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed