फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire in cottonwest factory at amroha

कॉटन वेस्ट कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat, 30 Dec 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 30 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
fire in cottonwest factory at amroha
अमरोहा के मोहल्ला हाशमी नगर जलालाबाग में कॉटन वेस्ट कारखाने में धधकती आग - फोटो : अमर उजाला
शहरी आबादी के बीचोंबीच स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने में केबिल की चिंगारी से आग लग गई। भीषण हुई आग की लपटों में कारखाने के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। दो घंटे देेरी से पहुंची दमकल पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फायर कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाशमी नगर जलालाबाग निवासी भूरे पुत्र अल्ताफ हुसैन का घर ऊपर बना है जबकि नीचे काटनवेस्ट कारखाना है। दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे कारखाने के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से निकल रहे केबिल में अचानक चिंगारी निकलीं और गोदाम में रखे तैयार माल पर गिर गईं। थोड़ी देर में ही आग भीषण हो गई। फौरन लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। विकराल हुई आग में कारखाने के अंदर रखा एक-एक सामान धू-धू कर जलने लगा। प्रयासों के बाद भी लोग काबू नहीं पा सके। दो घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया। फायर कर्मियों से नोकझोंक की और जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

पता चलते ही पहुंचे एसएसआई आरके सिंह ने किसी तरह उग्र भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया। पीड़ित कारखाना मालिक के मुताबिक आग की चपेट में आकर करीब पांच लाख का तैैैयार माल के अलावा टीन शेड, मशीनें व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान है। हादसा आबादी के बीचों बीच का था, इसलिए आग बुझने तक आस-पास के घरों के लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed