{"_id":"62ab1033e32ab058df0605b9","slug":"fire-in-cotton-waste-factory-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग, मजदूरों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग, मजदूरों में मची भगदड़
Thu, 16 Jun 2022 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
इस अग्निकांड में कॉटन वेस्ट कारखाने की टीनशेड, मशीनें और कच्चा-पक्का माल जलकर राख हो गया। भीषण आग लगने के कारण कारखाने की दीवारों में भी दरार पड़ गईं। कारोबारी नौशाद अली के मुताबिक अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
यह घटना कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला कल्याणपुरा की है। यहां पर शमशाद अली का परिवार रहता है। उनके बेटे नौशाद अली कॉटन वेस्ट कारोबारी हैं। नीचे कारखाना और उसी बिल्डिंग में ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली के तारों में फाल्ट हुआ और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
थोड़ी देर में आग कॉटन वेस्ट में रखा कच्चा और पक्का माल धू-धूकर जलने लगा। आग लगने के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन