फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire in bolero car

घर के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप में आग लगी

Thu, 23 Nov 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Thu, 23 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
fire in bolero car
अमरोहा में संदिग्ध परिस्थितियों में जली महेंद्रा पिकअप गाड़ी। - फोटो : amar ujala
नगर के मोहल्ला अंजुम कालोनी में बुुधवार की देर रात घर के बाहर खड़ी बुलेरो पिकअप गाड़ी में आग लग गई। धुआं उठा तो मोहल्ले वालों को खबर हुई तो लोग मौके पर पहुंच गए। सबमर्सिबल से पानी की बौछार छोड़ कर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने केे तहरीर दी गई है। इस दौरान अफरातफरी भरा माहौल हो गया।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला पधानों वाला निवासी मोहम्मद आलम अपनी बुलेरो पिकअप गाड़ी से मुर्गों की सप्लाई करता है। तीन माह से अमरोहा की अंजुम कालोनी में किराए के मकान में रह रहा है। पीड़ित ने बताया कि रोजमर्रा की तरह मंगलवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच वह घर के बाहर बुलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी करके घर में चला गया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे पड़ोसियों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। जिससे वह तत्काल मौके पर पहुंच गया। आग की लपटों में घिरी गाड़ी धू-धूकर जल रही थी। भीड़ लग गई। पुलिस भी बुला ली गई। पास पड़ोस के लोगों ने सबमर्सिबल से पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। बताया कि करीब साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed