फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in a running car on Moradabad-Delhi highway, couple saved their lives by jumping

मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान

Fri, 20 Aug 2021 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:00 AM IST
सार

  • दमकल के आग काबू करने तक पूरी तरह जली कार
  • शार्ट सर्किट माना जा रहा कार में आग लगने का कारण

विज्ञापन
Fire in a running car on Moradabad-Delhi highway, couple saved their lives by jumping
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार पति-पत्नी ने आनन-फानन बाहर कूद कर खुद को बचाया। कुछ देर बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पहली नजर में शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार की रात गाजियाबाद निवासी पंकज गुप्ता अपनी पत्नी अनीता के साथ लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उनकी कार हाईवे पर रजबपुर थानाक्षेत्र में ख्वाजा पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार में आग लग गई।
विज्ञापन


घबराए पति-पत्नी कूद कर बाहर आए। इस बीच आग लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच कार पूरी तरह जल चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कार मालिक पंकज ने इत्तफाकिया हादसे में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कराण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed