{"_id":"5eb9abf68ebc3e903c17e62a","slug":"fire-caused-by-falling-high-tension-wire-jpnagar-news-mbd3487939109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गद्दे के कारखाने में आग भड़क गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पशुशाला में बंधे दो पशु जलकर मर गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बिजली घर को फोन कर विद्युत आपूर्ति को बाधित कराया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
डिडौली गांव में हाजी एहसान और मुस्तफा का परिवार रहता है। हाजी एहसान घर में ही लिहाफ-गद्दे और तकिया का कारखाना चलाते हैं। घर से ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार की दोपहर को तार टूट कर घर में गिर गया। इससे एहसान के कारखाने में आग भड़क गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एहसान की दो बेटियों की शादी होनी थी। शादी के लिए दहेज का सामान घर में जुटा रखा था। आग से दहेज का सामान भी जल गया। इस दौरान पड़ोसी मुस्तफा अली की पशुशाला में बंध रहे दो पशु जिंदा जलकर मर गए। जबकि आबिद हुसैन का भूसा जल गया। घरों के छप्पर भी जल गए। एहसान के घर में किराएदार नसीम का घरेलू सामान भी जल गया। इस दौरान हाजी एहसान भी आग की चपेट में आकर झुलस गए । परिजनों ने उन्हें जोया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।