{"_id":"61c3978e7892f35fd57c1dd9","slug":"fire-broke-out-in-dcm-filled-with-paper-clippings-on-the-highway-jpnagar-news-mbd413566885","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कागज की कतरन से भरी डीसीएम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कागज की कतरन से भरी डीसीएम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दौड़ती कागज की कतरन से भरी डीसीएम में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सड़क पर धू-धू कर जलती डीसीएम को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बुधवार की सुबह करीब चार बजे कानपुर निवासी सौरभ पानीपत से कागज की कतरन लदी डीसीएम लेकर काशीपुर (उत्तराखंड) जा रहा था। जैसे ही डीसीएम झनकपुरी से आगे रजबपुर के पास पहुंची। तभी अचानक डीसीएम में आग लग गई। इससे पहले चालक-परिचालक को पता चलता, डीसीएम धू-धूकर कर जलने लगी। यह देखकर चालक परिचालक ने जलती हुई कार से कूदकर जान बचाई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर दौड़ते वाहनों के पहिए थम गए। लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। तेज धमाके के साथ डीसीएम के दो टायर फट गए। इससे में लोगों में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में डीसीएम जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
एसओ सुनील मलिक ने बताया कि डीसीएम सीएनजी से संचालित थी। शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगना सामने आया है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।