फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on two brothers

गाली-गलौंच और अश्लील इशारे करने में सगे भाईयों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
fir on two brothers
अमरोहा। छुट्टी पर घर आई महिला कांस्टेबल से गांव के ही दो सगे भाइयों ने गाली-गलौज की। उसके पिता के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोपियों पर अश्लील इशारे का आरोप लगाया है। कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती लखनऊ में है। वह लखनऊ में मिशन शक्ति टीम का हिस्सा है। कांस्टेबल कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आई थी। आरोप है कि गांव के रहने वाले दो युवक गाली-गलौज करने लगे। आए दिन उसके पिता-और माता को प्रताड़ित करते हैं। जुआ खेलते हैं और शराब पीकर उसके परिजनों से मारपीट करने के लिए घर में घुस आते हैं। मंगलवार को दोनों भाई अश्लील इशारे करने लगे। कांस्टेबल की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने दोनों भाई पुष्पेंद्र उर्फ कलवा और नन्हे के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed