{"_id":"66fb493e89b4f4fd38024886","slug":"fir-on-stuntman-in-rally-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-126695-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रैली में स्टंटबाजी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रैली में स्टंटबाजी पर एफआईआर
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
शहीद भगत सिंह की जयंती को लेकर बाइक रैली निकाली गई रैली में यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। रैली में बाइक और कारों पर चढ़कर स्टंटबाजी की गई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार को सैदनगली क्षेत्र के गांव ईसापुर सरकी में शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवकों ने बाइक और कार रैली निकाली थी। रैली हसनपुर होते हुए गांव मंगरौला में जाकर समाप्त हुई थी। रैली में युवकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टंटबाजी की थी। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की थी। वीडियो में देखा गया कि युवकों जान जोखिम में डालकर कार के बोनट पर बैठकर व खिड़कियों के बाहर निकल कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि थाना अध्यक्ष रमेश शेरावत की जांच के बाद मामले में धारा 281 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।