{"_id":"60145e7d8ebc3e5bb1143b24","slug":"fir-on-six-persons-jpnagar-news-mbd3777765104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित छह पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। ससुर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी युवती की शादी 14 दिसंबर 2000 को मुरादाबाद के मूंढापांडे के युवक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जबकि ससुर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति व अन्य परिजनों से की तो उसके साथ मारपीट की। नौ महीने पहले डरा धमका कर घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता आपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 26 जनवरी को पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया। यहां लाठी-डंडों से मारपीट की है। जान से मारने की धमकी दी। पति ने तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।