फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

गैर समुदाय की किशोरी के अपहरण में मां-बेटों सहित छह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
fir on six persons
अमरोहा। महिला सहित कुछ लोगों ने मिलकर गैर समुदाय की किशोरी का अपहरण कर लिया। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपहरण की यह घटना रहरा थानाक्षेत्र में हुई थी। आरोप के मुताबिक 17 नवंबर की रात किशोरी घर पर मौजूद थी। तभी गैर समुदाय के कुछ लोग घर पहुंचे और किशोरी का अपहरण कर लिया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़ित पिता ने रहरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़ा है, इसलिए तनाव की स्थिति बनी हुई है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सगे भाई सचिन-पुष्पेंद्र उनकी मां मिथिलेश, डॉक्टर मोहन लाल, श्याम सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed