{"_id":"617b0d37c23ae0494973e2c0","slug":"fir-on-six-including-husband-in-dowry-harassment-jpnagar-news-mbd4077630165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस नेपति सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ईकौंदा गांव निवासी रईस आलम की बेटी शबनूर की शादी बीती 15 अक्तूबर 2018 को रहरा थानाक्षेत्र के चचौरा निवासी इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। दहेत में तीन लाख रुपये और बुलट बाइक की डिमांड करते थे। आरोप है कि 13 मई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। लिहाजा पीड़िता मायके आ गई और डिडौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब सीओ सिटी विजय कुमार राणा आदेश पर डिडौली पुलिस ने पति इमरान, ससुर अजीज, जेठ इसराईल, जेठानी फरजाना, ननद नसीमा व शमीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर की है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।