{"_id":"6109a0528ebc3e88cd674e2e","slug":"fir-on-five-persons-jpnagar-news-mbd3980546160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित पांच पर एफआआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित पांच पर एफआआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की डिमांड की गई। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के चुचैला कलां निवासी हाजी मुमताज अहमद की बेटी गुलशन जहां की शादी नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद जाहिद के साथ तीन साल पहले साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सही ससुराल वाले गुलशन जहां को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते थे। 23 अप्रैल को ससुराल वालों ने विवाहिता को साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि 25 जुलाई की सुबह विवाहिता अपने चाचा के घर थी। तभी पति जाहिद अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। बिना कुछ सोचे समझे मारपीट शुरू कर दी। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति मोहम्मद जाहिद, जमीला, राशिद, शाहिद उर्फ भूरे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की एफआईआर दर्ज की है। आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।