फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on five persons

छात्र नेता के हत्यारोपी पर फायरिंग में अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir on five persons
अमरोहा। दो दिन पहले छात्र नेता के हत्यारोपी पर हुई फायरिंग के मामले में परिजनों ने कार सवार अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, एफआईआर में हमलावरों की कार का नंबर दर्ज कराया गया है। पुलिस कार का नंबर ट्रैकिंग कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं, घायल हत्यारोपी को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

असमोली थानाक्षेत्र के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी बुधवार की शाम को अपने दो साथियों पुष्पेंद्र उर्फ भूरा व प्रदीप के साथ पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर को लौट रहे थे। रास्ते में रायपुर शहजादपुर मोड़ के पास पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने हत्यारोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े थे। हमलावर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। हत्यारोपियों के साथियों ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घायल को मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद पता कि हत्यारोपी को सात गोलियां लगी थीं। गुरुवार को चिकित्सकों ने मोहित चौधरी को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, गुरुवार की देर रात मोहित चौधरी के भाई अमित चौधरी ने कार सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश में एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की कार नंबर की ट्रैकिंग कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed