{"_id":"60dccf828ebc3e7cec17441c","slug":"fir-on-father-and-family-for-hiding-evidence-by-killing-teenager-jpnagar-news-mbd3941222181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने में पिता और परिजनों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने में पिता और परिजनों पर एफआईआर
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या करने के आरोप में सैदनगली पुलिस ने पिता और परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में दर्ज की गई है। वहीं जांच अधिकारी सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उस निर्माणाधीन नहर पर भी पहुंचीं, जहां शव को जलाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किशोरी के परिजनों में हड़कंप मचा है।
हत्या की यह घटना सोमवार की शाम सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा में हुई थी। बुुधवार को चौकीदार थानसिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में मदनपाल सैनी की करीब 17 वर्षीय बेटी का मोहल्ले के लड़के के साथ प्रेम चल रहा था। लेकिन किशोरी के परिजन इसका विरोध करते रहते थे। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले कई बार कहासुनी हुई थी। सोमवार की शाम पिता मदनपाल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। किसी रिश्तेदार या पुलिस को बताए बगैर शव को छिपाकर साक्ष्य मिटाने के लिए गांव से दूर सूखी पड़ी नहर में जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
एसपी पूनम ने बताया कि प्रकरण में चौकीदार की तहरीर पर पिता और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।