फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on bank manager

बंबूगढ़ पीएनबी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर धोखाधड़ी की एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
fir on bank manager
अमरोहा। सफाई कर्मचारी के ऋण किस्त के साढ़े 85 हजार हड़पने के आरोप में पुलिस ने बंबूगढ़ की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक और फील्ड अफसर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी में मोहल्ला भीमनगर निवासी कैलाश पुत्र रामदयाल सफाई कर्मचारी है। उसने पंजाब नेशनल बैंक बंबूगढ़ की शाखा से 3 लाख 80 हजार का ऋण लिया था। बैंक ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह किस्त बनाई थी। तत्कालीन बैंक मैनेजर ने वसूली के लिए फील्ड अफसर कौशल कुमार गिरी निवासी टपरोला सादिकपुर जिला बिजनौर को लगाया था। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने सफाई कर्मी की पासबुक भी फील्ड अफसर को दिला दी थी। सफाई कर्मी हर महीने 10 हजार रुपये किस्त जमा करता रहा। कुछ दिन बाद सफाई कर्मी बैंक पहुंचा और ऋण के बारे में मालूमात किया तो उसके खाते में एक भी पैसा जमा नहीं था। यह सुनकर सफाई कर्मी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने इस संबंध में फील्ड अफसर से पूछा तो वह टरकाता रहा। बाद में किस्त के 85000 रुपये जमा करने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। सफाई कर्मी ने एसपी डॉक्टर विपिन ताडा को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक और फील्ड अफसर कौशल कुमार गिरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed