फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on 10 persons

दो किशोरियों के अपहरण में पांच सगे भाईयों सहित दस पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
fir on 10 persons
अमरोहा। अलग-अलग दो किशोरियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच सगे भाईयों सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिजन और पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

पहला मामला नगर के मोहल्ला नई बस्ती का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक पांच जुलाई कि सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी घर के बाहर सामान लेने गई थी। तभी कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ लोगों ने रामपुर के स्वार निवासी दानिश को उसे जबरदस्ती ले जाते देखा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दानिश, नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नसीम, उसकी पत्नी खोरुन और मुरादाबाद के सिविल लाइन चक्कर की मिलक निवासी फहीम के खिलाफ अपहरण और गाली गलौज संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला मौहल्ला छोटी बेगम सराय खुर्द का है। यहां रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी पांच जुलाई को अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी को मोहल्ले का ही शेरखान अपने परिजनों के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया है। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सगे भाई शेरखान, शाहरुख, आमिर, नदीम, चुन्नू व बब्बो के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि किशोरियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द की बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed