फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir in kamala murder case

कमला हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
fir in kamala murder case
अमरोहा। पति की मौत के बाद मायके में रह रही महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला मृतका के भतीजे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हत्याकांड के दो दिन बाद भी पुलिस कोई क्लू तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत निवासी कमला की शादी रामपुर के सैदनगर थानाक्षेत्र के कल्लू वाली मढैया निवासी रामवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति रामवीर की मृत्यु हो गई थी। कमला की कोई संतान नहीं थी। इसलिए करीब 15 साल पहले उसका भाई डालचंद कमला को घर ले आया था। करीब नौ साल पहले डालचंद की भी मौत हो गई थी। कमला अपने मायके में रहकर ही अपना जीवन-यापन कर रही थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह कूड़ा डालने के लिए जंगल में गई थी। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रात्रि करीब दस बजे कमला का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। एसपी पूनम व एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ सतीश पांडेय ने मुआयना किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को महिला के परिजन डिडौली कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि कमला के भतीजे प्रमोद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है, जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed