फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against two for changing religion

धर्म परिवर्तन करा रहे थे मिश्नरी, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 Dec 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। 
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।  Updated Sun, 31 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
fir against two for changing religion
मकान में धर्म परिवर्तन करने की जानकारी करती पुलिस।
मिशनरी एक घर में धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे थे। विदेशों से आर्थिक मदद दिलाए जाने का प्रलोभन देकर कुछ हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ये आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने पुलिस को तहरीर दी है। कार्रवाई की मांग की गई है। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

जिले में धर्म परिवर्तन के उकसाने वाले गैंग सक्रिय हैं। लोगों को बहलाकर, पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। एक मकान के अंदर हिंदू धर्म के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। उन्हें ईसाई धर्म को अपनाने और विदेशों से आर्थिक मदद का प्रलोभन दिया गया। 
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू कर दी है। साथ ही जांच के बाद मसले में कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है। आरोप है कि अतरासी रोड स्थित एक मकान में हिंदू धर्म के लोगों को जमा किया गया। यहां पर मौजूद कुछ ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने उनको बरगलाने का काम शुरू कर दिया। हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद आपका कल्याण होगा। विदेशों से आर्थिक मदद मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आरोप के मुताबिक इस दौरान उन्होंने पीएम और सीएम को अपशब्द कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए उकसाया। इसी दरम्यान कुछ भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया और पुलिस को खबर कर दी। बताया कि प्रत्येक शनिवार को ये लोग धर्म परिवर्तन के लिए हिंदुओं को प्रेरित करते हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा कायम करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति मान सिंह निवासी दिल्ली और शेर सिंह निवासी गांव अतरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed