फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against tantric

घर मे छिपा खजाना ढूंढने और नवजात की बलि मांगने वाले तांत्रिक पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
fir against tantric
डिडौली (अमरोहा)। घर में छिपा खजाना ढूंढने और नवजात बच्चे की बलि मांगने वाले तांत्रिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, वह गांव छोड़कर फरार हो गया है। आरोप है कि दंपति को नुकसान पहुंचाने के लिए तांत्रिक ने कुछ खिला पिला दिया था, जिससे महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव जब्बार अहमद अपनी पत्नी इरम फात्मा और दस दिन के नवजात बेटे को लेकर शुक्रवार को डिडौली कोतवाली पहुंचा था। उसने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के गांव ककराली निवासी एक तांत्रिक ने छह महीने पहले उसके पिता इकरार अहमद को घर में खजाना छिपा होने का झांसा देकर फंसाया था। उसने तंत्र विद्या कर खजाना निकालने का दावा करते हुए पिता से 50 हजार रुपये ठग लिए थे, लेकिन खजाना नहीं निकला। इस सदमे में उसके पिता इकरार अहमद का निधन हो गया। आरोप है कि अब तांत्रिक ने उसे भी अपने जाल में फंसाकर घर में छिपा खजाना निकालने के नाम पर रुपये ठग लिए। चार बार में कुुल दो लाख रुपये ठगे हैं। दस दिन पहले जब्बार की पत्नी इरम फात्मा ने बेटे को जन्म दिया है। अब तांत्रिक बच्चे की बलि देने के लिए दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि नवजात की बलि देने के बाद ही खजाना मिल पाएगा। विरोध करने पर उसने जादुई शक्ति छोड़कर नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। अब उसने पत्नी को कुछ खिला दिया है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार कर रात तांत्रिक बिलाल निवासी ककराली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। वह घर छोड़कर फरार हो गया है, जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी तांत्रिक बिलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed