फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against father and son

11 लाख की धोखाधड़ी में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
fir against father and son
अमरोहा। आम के पैसे न देने और मारपीट के साथ धोखाधड़ी करने पर मुरादाबाद के व्यापारी ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पिता-पुत्र ने 11 लाख 47 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पिता-पुत्र बिजनौर के रहने वाले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र के प्रिंस रोड निवासी शाहे आलम का डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर आम का बाग है। वर्ष 2019 में उनके पास बिजनौर के थाना नहटौर के मोहल्ला मौलवियान निवासी आम कारोबारी हामिद और उसके बेटे जाकिर की कॉल आई थी। उन्होंने शाहे आलम के बाग की तीन साल की फसल ठेके पर लेने की बात कही थी। बाद में दोनों पक्षों में सौदा हो गया तथा तीन साल के लिए फसल ठेके पर दे दी गई। आम के सीजन की दूसरी फसल के दौरान ही पिता-पुत्र ने पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी। कई बार कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि उन पर शाहे आलम के 11 लाख 47 हजार रुपये बकाया हैं। तकादा किया तो बीती 18 नवंबर को उन्होंने शाहे आलम को डिडौली स्थित आम के बाग के पास बुला लिया। दोनों के साथ दो अज्ञात लोग और थे। चारों ने शाहे आलम के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा पैसे मांगने पर जान के मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उन्होंने सीओ विजय कुमार राना को शिकायती पत्र दिया। सीओ के आदेश पर डिडौली पुलिस ने हामिद और उसके बेटे जाकिर तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed