{"_id":"6a29c40ded07612bba0d2ef9","slug":"fines-imposed-on-two-petrol-pumps-a-company-and-a-sweet-shop-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-165630-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो पेट्रोल पंप, एक कंपनी और मिठाई की दुकान पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो पेट्रोल पंप, एक कंपनी और मिठाई की दुकान पर लगाया जुर्माना
Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। बाट-माप निरीक्षक ने चेकिंग के दौरान दो पेट्रोल पंप, एक कंपनी पर मापों का सत्यापन और मुद्रांकन नहीं पाए जाने पर जुर्माना लगाया। मिठाई की दुकान पर नमकीन सेब के पैकेट पर घोषणाएं नहीं पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वरिष्ठ बाप-माप निरीक्षक ऋषिराज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने स्टाफ को साथ लेकर ताैल उपकरण सत्यापन के लिए बीते दिनों अभियान चलाया। हसनपुर क्षेत्र के बुरावली गांव में स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कोनिकल मापों का सत्यापन और मुद्रांकन समय पर नहीं पाया गया। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद खादगुर्जर में बृजपाल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर कोनिकल मापों का समय पर सत्यापन व मुद्रांकन नहीं मिला।
उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित मैसर्स कृष्णा बेलोंग ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड पर चेकिंग की। उसके तौल उपकरणों का समय से परीक्षण नहीं कराए जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सिहाली जागीर में जैनुल स्वीट्स कॉर्नर पर चेकिंग के दौरान नमकीन सेब का सीलबंद पैकेट मिला। उस पर नियम अनुसार घोषणाएं नहीं पाई गईं। उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। बाट-माप निरीक्षक ने बताया कि पिछले तीन महीने में सबसे बड़ा 25 हजार रुपये का जुर्माना तीर्थकर टेक्सटाइल एक्सपोर्ट कंपनी पर लगाया गया। उस पर तौल उपकरणों का समय पर सत्यापन और मुद्रांकन नहीं मिला था। इस कारण उसे सबसे पहले नोटिस भेजा गया। बाद में जुर्माना लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के तौल उपकरण इस्तेमाल होते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।