फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fighting in front of team that arrived to investigate kotedar in Ujhari of Amroha

जब जांच टीम लौटी उल्टे पांव: बदायूं में कोटेदार की जांच करने गए अधिकारी के सामने हुई मारपीट, हंगामा होता देख हुए वापस

Mon, 27 Jun 2022 06:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Jun 2022 06:47 PM IST
सार

नगर पंचायत के मोहल्ला सादात निवासी रईस अहमद के नाम पर राशन की दुकान है। कई दिन पहले भाजपा नेता अरमान तंवर, अय्यूब मलिक समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि राशन डीलर द्वारा मानक के अनुसार राशन नहीं बांटा जा रहा। सोमवार को एआरओ आनंद प्रभु टीम के साथ राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा हो गया।

विज्ञापन
Fighting in front of team that arrived to investigate kotedar in Ujhari of Amroha
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के उझारी में कोटेदार की जांच करने पहुंची टीम के सामने जमकर मारपीट हुई और बेल्टें भी चलीं। लोगों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट होती देख जांच अधिकारी मौके से भाग गए। मामला थाने भी पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई है। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के मोहल्ला सादात निवासी रईस अहमद के नाम पर राशन की दुकान है। कई दिन पहले भाजपा नेता अरमान तंवर, अय्यूब मलिक समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि राशन डीलर द्वारा मानक के अनुसार राशन नहीं बांटा जा रहा। पात्रों को राशन नहीं दिया जा रहा। राशन लेने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता की जाती है। तमाम आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। जिसके संबंध में सोमवार को एआरओ आनंद प्रभु टीम के साथ राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे थे। जांच प्राथमिक विद्यालय उझारी सादात के परिसर में चल रही थी। यहां पर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी बीच शिकायतकताओं और राशन डीलर पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर बेल्टें चलीं और पथराव भी हुआ। जांच के दौरान मारपीट व हंगामा होने पर एआरओ आनंद प्रभु टीम के साथ मौके से निकल गए। एक घंटे तक मारपीट एवं हंगामा होता रहा। इस दौरान भीड़ मौके पर जुटी रही। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाना इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

एआरओ बोले फिर की जाएगी जांच
मामले को लेकर एआरओ हसनपुर आनंद प्रभु का कहना है कि उझारी में राशन डीलर रईस अहमद की जांच के लिए गए थे। इस बीच मारपीट होने पर जांच पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में जांच टीम वापस लौट आई है। फिर से मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed