फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fighting between two groups

चढ़त में डीजे पर विवाद, दूल्हे को रिश्तेदारों समेत बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fighting between two groups
बरात को बंधक बनाने की जानकारी देता दूल्हा सोनू एवं उसके परिजन। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर बरातियों समेत कई लोग वापस लौट आए जबकि दूल्हा और उसके सगे रिश्तेदार वहीं रुक गए। आरोप है कि दूल्हे सहित सभी को पीटा गया। जिसपर जान बचाकर भागे दूल्हे के बहनोई ने इसकी सूचना 112 डायल को दी। आरोप है कि इस दौरान गांव में दूल्हे को रिश्तेदारों समेत बंधक बना लिया गया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाकर आननफानन में फेरे करवाए और दुल्हन की विदाई अपनी मौजूदगी में ही कराई। वहीं, रात नौ बजे सीएचसी पहुंचे दूल्हे और उसके भाइयों ने थाने में तहरीर देने और मेडिकल कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी सोनू पुत्र हरचरन सिंह की बरात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में गई थी। बताते हैं कि वहां चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस पर वहां मारपीट हो गई और जमकर हंगामा हुआ। बात बढ़ती देख दूल्हे के बहनोई जैकी कुमार ने वहां मौजूद बरातियों को वापस भेज दिया। वहां दूल्हे के अलावा उसके सगे रिश्तेदार ही रह गए। जैकी के मुताबिक सभी लोग जयमाला के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें फिर से घेर लिया और जमकर लात-घूंसों से पीटा। वह किसी तरह दूल्हे की सजी हुई गाड़ी में रिश्तेदारों के संग जान बचाकर गजरौला आए और थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। साथ ही 112 नंबर पर भी फोन कर दिया। रात नौ बजे सीएचसी में मौजूद दूल्हे सोनू ने बताया कि उनके जाने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने उन्हें फिर से पीटा और बंधक बना लिया। सोनू के मुताबिक उसके भाई सोमवीर, चाचा भूकन, बहनोई जैकी के साथ ही योगेंद्र, हरचरन, नरेंद्र,, जगराम, कपिल, योगराज, भूप सिंह आदि को बुरी तरह पीटा गया। काफी देर बाद मौके पर 112 नंबर की गाड़ियां और औद्योगिक चौकी पुलिस पहुंची। इसके बाद ही पुलिस की मौजूदगी में फेरे कराकर दुल्हन की विदाई की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed