{"_id":"5a3eb4914f1c1b6a118b9c11","slug":"fight-between-two-group-durinh-namaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर अड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर अड़े लोग
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी/अमरोहा
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
रहरा चौकी में दोनों समुदाय के लोगों से बात करते एसडीएम व सीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी के मकान में नमाज को लेकर हुए विवाद से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में एसडीएम और सीओ ने रहरा चौकी में दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर नई परंपरा नहीं डालने की चेतावनी दी। कोर्ट के दिशा-निर्देशों का तर्क दिया। जिसमें अफसरों ने साफ कर दिया कि न तो मदरसे का संचालन होगा। न ही ग्रामीण सामूहिक नमाज अदा होगी। और न ही गांव में जमात आएगी।
जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा करने का हवाला दिया तो हंगामा खड़ा हो गया। चौकी में ही दोनों समुुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हरकत में आए एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव और सीओ अजय कुमार ने आदमपुर थानाध्यक्ष और रहरा चौकी इंचार्ज को गांव में नई परंपरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला आदमपुर की रिपोर्टिंग चौकी रहरा क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी का है। शुक्रवार को कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि गांव के जाकिर अली के मकान में मुस्लिम समाज के लोग सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बगैर अनुमति मदरसे का संचालन हो रहा है। शिकायत के बाद रहरा चौकी इंचार्ज दल बल के साथ गांव पहुंचे और सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी। जिससे गांव में तनाव स्थिति बन गई। मसले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार केे अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों को आमने-सामने बैठाकर समझाया। लेकिन कोई हल नही निकल सका। इस दौरान ग्राम प्रधान दलवीर सिंह, सतीश अग्रवाल, विशाल त्यागी, डा. जफर अली, नजर मोहम्मद, शौकत अली, नन्हे मिस्त्री, जुनैद, नासिर अहमद, यतेंद्र त्यागी मौजूद रहे।