{"_id":"6278c186efc56c16536fc484","slug":"fight-between-friends-controversy-over-taking-puppy-to-hotel-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों में जूतमपैजार: पिल्ले को होटल में ले जाने को लेकर हुआ विवाद, दो घायल, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों में जूतमपैजार: पिल्ले को होटल में ले जाने को लेकर हुआ विवाद, दो घायल, तीन हिरासत में
Mon, 09 May 2022 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला(अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला(अमरोहा)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 May 2022 12:53 PM IST
सार
होटल में पांच दोस्तों में आपस में झगड़ा हो गया था। मामले में दो लोग घायल हुए थे। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तीनों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाना खाने आए पांच दोस्तों के बीच पिल्ले(श्वान) को होटल के भीतर ले जाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर जूतमपैजार हुई। घटना से अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पांच युवक रविवार रात कार लेकर गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में खाना खाने आए थे। उनके साथ एक पिल्ला भी था। जिसे लेकर युवक अंदर होटल में चले गए। होटल मैनेजर ने पिल्ले के अंदर ले जाने पर एतराज जताया तो एक युवक पिल्ले को होटल से बाहर ले गया और कार में रख दिया। इस बीच होटल में अंदर बैठे उसके साथी भी बाहर आए। पिल्ले को होटल के अंदर ले जाने की बात पर उनमें कहासुनी हो गई। जिसके बाद पांचों युवक आपस मे भिड़ गए। इसके बाद जमकर लात-घूंसे चले। जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस विवाद में रामनगर गांव निवासी जितेंद्र और सुधीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। उनके साथ झगड़ा कर रहे तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि होटल में पांच दोस्तों में आपस में झगड़ा हो गया था। मामले में दो लोग घायल हुए थे। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तीनों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। उनका शांतिभंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन