{"_id":"614cd3688ebc3e4aff1302b6","slug":"fianc-raped-the-girl-jpnagar-news-mbd403730986","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म, अब शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म, अब शादी से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि दुष्कर्म के दौरान मंगेतर के दोस्त ने अश्लील फोटो खींच लिए। इसके अलावा मंगेतर ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। विरोध करने पर निकाह करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में पंचायत हुई तो मंगेतर और उसके परिजन दस सितंबर को बरात लाने के लिए तैयार हो गए लेकिन शादी वाले दिन मंगेतर व उसके परिजन बरात लेकर नहीं पहुंचे और घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी का निकाह पड़ोस के गांव में तय हुआ था। लेकिन मंगेतर ने दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल के लिए निकाह करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि मंगेतर ने युवती को फोन कर निकाह के संबंध में बात करने बुलाया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोस्त ने अश्लील फोटो खींच लिए। घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में हुई। इसके बाद मंगेतर और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। दस सितंबर को बरात लाना तय कर लिया। युवती के परिजनों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थी। लेकिन मंगेतर उसके परिजन बरात लेकर नहीं पहुंचे और घर से फरार हो गए। युवती को अश्लील फोटो वायरल करने का डर सता रहा है। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मंगेतर उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।