फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fficers exploiting teachers in the name of inspection: Vinod

निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का शोषण कर रहे अधिकारी : विनोद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
fficers exploiting teachers in the name of inspection: Vinod
एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक नगर पालिका के सभागार में आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू व अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अवशेष वेतन (एरियर) से संबंधित सैकड़ों पत्रावलियां लंबित हैं। नगर क्षेत्र की आठ किलोमीटर की परिधि में तमाम अध्यापकों को शहरी एचआरए नहीं मिला है। अध्यापकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर के विद्यालय निरीक्षण करने का तरीका बिल्कुल गलत है। इनका उद्देश्य मात्र अध्यापकों का शोषण करना है। इस दौरान रामवीर सिंह, महेश सागर, निर्देश सिंह, सतीश सिंह, सोम सिंह, अशोक कुमार, गुड्डू गौतम, प्रवीण कुमार, देवकांत, भारतभूषण, राजाराम, थान सिंह, जगबीर सिंह, मदनपाल सिंह, प्रमोद कुमार, योगेश सिंह, सुनील कुमार, उमेश कुमार, विपिन कुमार, अजय सागर, मुनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed