फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ff opration failed,you will get 60 thousand rupees

13 की नसबंदी फेल, अब मिलेंगे 60-60 हजार रुपये00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
ff opration failed,you will get 60 thousand rupees
अमरोहा। नसबंदी फेल होने की मुआवजे की रकम बढ़ा दी गई है। अब ऐसे लोगों को 60 हजार रुपये मिलेंगे। पहले यह रकम 30 हजार रुपये रही है। अब तक कुल 722 नसबंदी हुए हैं, जिसमें महिलाओं के 715 और पुरुषों के महज तीन नसबंदी हुए हैं। फिलहाल जिले में 13 लोगों की नसबंदी फेल हो गई है। इन लोगों की फाइल मुख्यालय भेजी गई है। अनुमोदन के बाद 60-60 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है इसके लिए महिला और पुरुष नसबंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी में नसबंदी की सुविधा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में नसबंदी पखवाड़ा श़ुरु हुआ है। पहले चरण में प्री पंजीयन हुआ है। इनके अलावा आशा डोर टु डोर भ्रमण में जुटी हैं। अब चार दिसंबर तक विशेष दिवस में नसबंदी की जाएगी। प्रोत्साहन के तौर पर पुरुषों को तीन हजार और महिला को दो हजार रुपये मिलते हैं। परिवार नियोजन के विशेषज्ञ फैसल अनवर ने बताया कि विशेष पखवाड़ा चल रहा है। लोगों को परिवार नियोजन के बारे में बता रहे हैं। वॉलंटियर्स लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अब नसबंदी फेल होने पर 60 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed