फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   female students suicided due to fail in examination

बीएससी में फेल होने पर छात्रा ने जान दी

Fri, 25 May 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।   Updated Fri, 25 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
female students suicided due to fail in examination
सुसाइ़ड
बीएससी फाइनल की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें फेल होने के कारण जान देने की बात लिखी है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों कहना है कि गांव फोदापुर राजवीर की बेटी रचना अपनी मां के साथ बुधवार की रात दस बजे छत पर सोई थी। रात में 12:10 बजे बिजली आ गई। बिजली आते ही मां बेटी जग गई और नीचे आकर कमरे में सोने की बात हुई। रचना अपनी मां से पहले कमरे में पहुंच गई। उसकी मां को आने में थोड़ी देर लगी। मां कमरे में पहुंची तो रचना का शव फंदे पर लटक रहा था। 
विज्ञापन

शोर सुनकर राजवीर भी कमरे में पहुंच गए। बेटी का शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। पास ही में एक सुसाइड नोट रखा मिला। जिसमें लिखा हुआ हुआ था ‘मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं, फेल होने के कारण, मेरे मम्मी पापा ने कुछ नहीं कहा’। दरअसल रचना अपने मां बाप की इकलौती संतान थी। परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारा। रचना गोहावर के एक कॉलेज में बीएससी फाइनल की छात्रा थी। 21 मई को रिजल्ट आया था। जिसमें वह फेल हो गई। तभी से तनाव में रहने लगी थी। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed