{"_id":"60fffdc030a3123bcd72e6b8","slug":"father-killed-one-year-old-son-by-suffocation-wanted-to-sell-for-three-lakhs-mother-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पिता: एक साल के बेटे को मुंह दबाकर मार डाला, तीन लाख में बेचना चाहता था मासूम को, मां ने किया था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पिता: एक साल के बेटे को मुंह दबाकर मार डाला, तीन लाख में बेचना चाहता था मासूम को, मां ने किया था विरोध
Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
सार
गमजदा मां का आरोप है कि आरोपी पिता उसके मासूम बेटे को तीन लाख रुपये में बेचना चाहता था। जबकि वह उसका विरोध करती थी। वारदात के समय वह पड़ोस के घर गई हुई थी, तभी उनके बेटे को मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरोहा में मजदूर पिता ने अपने एक साल के बेटे को मुंह दबाकर मार डाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गमजदा मां का आरोप है कि आरोपी पिता उसके मासूम बेटे को तीन लाख रुपये में बेचना चाहता था। जबकि वह उसका विरोध करती थी। वारदात के समय वह पड़ोस के घर गई हुई थी, तभी उनके बेटे को मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह वारदात मंडी धनौरा थानाक्षेत्र की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 2 वर्ष, और बेटा रिहान 1 वर्ष का है। मजदूर मूलरूप से अमरोहा का रहने वाला है।
विज्ञापन
मां के आरोप के मुताबिक मंगलवार को करीब तीन बजे मजदूर पिता ने अपने एक साल के बेटे को मुंह दबाकर मार डाला। वारदात के समय वह गांव के किसी के घर गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो पिता बेटे रिहान का मुंह दबा रहा था। किसी तरह बेटे को छीनकर वह चिकित्सक के यहां लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि मजदूर कुछ काम धंधा नहीं करता है। इसलिए वह बेटे को तीन लाख रुपये में बेचना चाहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
वहीं, मृतक के दादा ने बच्चे की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। अब पुलिस की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टिकी हैं।