{"_id":"68d1bde75c1913b7890fbc91","slug":"father-and-son-hit-by-car-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148254-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, घायल
Tue, 23 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। पितृ विसर्जन अमावस्या पर स्नान कर ब्रजघाट से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक से नीचे गिरने से पिता को गंभीर चोट लगी जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव निवासी वेगराज सिंह रविवार सुबह बेटे धर्मेंद्र सिंह के साथ ब्रजघाट में अमावस्या पर स्नान करने गए थे। करीब दो बजे दोनों पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक डिडौली गांव के सामने पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वेगराज सिंह और धर्मेंद्र बाइक से नीचे गिर गए।
वेगराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में भर्ती कराया जहां से वेगराज सिंह को गंभीर हालत में मेरठ सफर कर दिया गया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।