फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   father and son entered house and shot farmer who testified about murder of his brother

रंजिश का बदला: जबरन घर में घुसे बाप-बेटे, किसान के सीने पर दाग दी गोली; भाई की हत्या का था गवाह

Wed, 07 Jun 2023 10:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 10:04 AM IST
सार

भाई की हत्या की गवाही देने वाले किसान को बाप और बेटे ने घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन
father and son entered house and shot farmer who testified about murder of his brother
किसान रामकुंवर सिंह को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल पहले भाई की हत्या की गवाही देने वाले किसान को घर में घुसकर गोली मार दी गई। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या के मुकदमे में बरी होने के बाद गांव के ही युवक ने अपने पिता के साथ घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

भाई की हत्या में किसान का गवाह
ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के चकमजीदपुर गांव में हुई है। यहां पर किसान रामकुंवर सिंह का परिवार रहता है। 6 जून 2018 को रामकुंवर सिंह के भाई डल्लू सिंह की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव के ही गोलू उर्फ विश्वजीत को नामजद कराया गया था। तब पुलिस ने आरोपी गोलू को जेल भेज दिया था। भाई की हत्या में किसान रामकुंवर ने न्यायालय में गोलू के खिलाफ गवाही दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मारी किसान को गोली
लेकिन करीब पांच महीने पहले गोलू हत्या के मुकदमे में बरी हो गया था। जिसके बाद रामकुंवर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी। आरोप है कि तभी से गोलू और उसके परिवार वाले रंजिश मानते हैं। मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे रामकुंवर अपने बेटे राजवीर के साथ खेत से घर आए। तभी गोलू उर्फ विश्वजीत और उसके पिता जयवीर सिंह हाथों में तमंचा लेकर घर में घुस आए और गोलू ने रामकुंवर को गोली मार दी। 

विज्ञापन

किसान का अस्पताल में चल रहा इलाज
हाथ में गोली लगने से रामकुंवर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके परिजनों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल रामकुंवर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि घायल रामकुंवर के बेटे राजवीर की तहरीर पर आरोपी गोलू उर्फ विश्वजीत और उसके पिता जयवीर के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

हमले से पहले भी दे रहा था धमकी, हमले के लिए चुनी छह जून की तारीख
गोली लगने से घायल रामकुंवर के बेटे राजवीर ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ विश्वजीत ने छह जून 2018 को उसके चाचा डल्लू सिंह की गला काट कर हत्या की थी। लेकिन, आरोपी गोलू उर्फ विश्वजीत ने उसके पिता रामकुंवर पर भी हमला करने के लिए 6 जून 2023 को चुना। इस संबंध में गोलू उर्फ विश्वजीत पहले भी धमकी दे चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed