फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers will have to form their own government: VM Singh

किसानों को बनानी होगी अपनी सरकार : वीएम सिंह

Mon, 01 Sep 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 01 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to form their own government: VM Singh
गजरौला में राकिमसं की महापंचायत को संबो​धित करते वीएम सिंह। संवाद
गजरौला (अमरोहा)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में सरदार वीएम सिंह ने प्रदेश और देश पर काबिज रहीं सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का किसान 75 साल से फुटबॉल बना है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का ब्याज दिलाने, भाव बढ़ाने, एमएसपी लागू कराने के लिए सरकारों के आगे गिड़गिड़ाने की बजाय किसानों को खुद अपनी सरकार बनाने के लिए जुटने का समय आ गया है।
विज्ञापन




रविवार को शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महापंचायत में वीएम सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में करीब 50 लाख गन्ना किसान हैं। ऐसा कोई किसान परिवार नहीं है जिसमें छह या सात वोट से कम हों। उनके वोट की संख्या करीब तीन करोड़ बनती है जो अपने दम पर सरकार बनाने की ताकत रखते हैं। किसानों की अपनी सरकार होगी तो किसी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल होगा। गन्ने का अरबों रुपये ब्याज दबाए बैठीं चीनी मिलें भुगतान को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना पर भी साधा। कहा कि जिले में मध्य गंगा नहर के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही थी। अखिलेश यादव 2015 का मुआवजा देने की बजाय बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल का वर्ष 2010 मुआवजा दे रहे थे। उन्होंने आंदोलन किया। इसके बाद निर्णय बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2013-14 में जिस अखिलेश यादव की सरकार के खिलाफ भाजपा तंबू लगाकर धरना दे रही थी, उसने भी किसानों को छलने का ही काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, मगर कोई वृद्धि नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जुमलों से किसान का भला नहीं होने वाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने किसानों से अपनी सरकार बनाने का आह्वान किया। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, राजवीर सिंह, जगजीत सिंह, खचेड़ू सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अंकित गौसल, जोगेंद्र आर्य, गुड्डू गुर्जर, महाश्य जयचंद सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed