{"_id":"5b144d664f1c1b9b6e8b608b","slug":"farmers-throw-tomatto-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर, दूध बहाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर, दूध बहाया
ब्यूरो अमर उजाला/चुचैला कलां।
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
tomato
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने गांव के बाहर चांदपुर मार्ग पर आधा घंटे तक सड़क जाम की। जाम की वजह से तपती गरमी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों ने विरोध स्वरूप टमाटर और दूध सड़कों पर बहा दिया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही हैं। फसल की लागत भी नहीं मिलने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार किसानों की ओर से आंखें मूंद रही है। टमाटर पांच रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। खेती की लागत बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर महावीर सिंह, ऋषभ चौधरी, अतुल त्यागी, कैलाश त्यागी, अमर सिंह, चांद खां, हकीमउददीन, नसीम चौधरी, अशोक वर्मा, यशवीर सिंह आदि मौजूद थे।