{"_id":"68b8a8791fe656fc6d0ff0fb","slug":"farmers-submitted-a-memorandum-demanding-not-to-change-the-purchasing-center-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146964-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्रय केंद्र न बदलवाने की मांग पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्रय केंद्र न बदलवाने की मांग पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना क्रय केंद्र न बदले जाने की मांग पर किसानों ने डीसीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की मोहर के साथ फर्जी हस्ताक्षर कर धनौरा चीनी मिल से सेंटर जोड़े जाने की मांग की थी जबकि किसान चांगीपुर शुगर मिल के क्रय केंद्र से संतुष्ट हैं।
बुधवार को गांव नरैना खुर्द के किसान जोया रोड स्थित डीसीओ कार्यालय पहुंचे और मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि मंगलवार को पड़ोसी गांव शाहबाजपुर के ग्राम प्रधान की मोहर के साथ फर्जी हस्ताक्षर कर डीएसओ को दिए गए प्रार्थनापत्र में नरैना खुर्द को चांगीपुर शुगर मिल से हटवाकर वेव शुगर मिल मंडी धनौरा से जुड़वाने की मांग की गई थी जो गलत है। कहा कि नरैना खुर्द गांव की ग्राम प्रधान मुनेश देवी है। उन्होंने कहा कि वह चांगीपुर के अलावा किसी भी मिल को गन्ना नहीं देंगे। इस दौरान रामसिंह, विजय सिंह, रत्नपाल सिंह, चौधरी राहुल चाहल, दयासागर आदि मौजूद रहे।