फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers should not make deductions at sugarcane purchasing centers

Amroha News: किसान गन्ना क्रय केंद्रों पर न कराएं कटौती

Mon, 17 Nov 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not make deductions at sugarcane purchasing centers
रजबपुर। चोटीपुरा गांव में भारतीय किसान यूनियन खालसा की बैठक हुई जिसमें किसानों की समस्याओं, आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत करने के लिए चार लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेश चौधरी ने सभी किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया और कीटनाशक दवाइयां से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से ही हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। जिला प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने कहा कि कोई भी किसान एक परसेंट भी गन्ना क्रय केंद्र पर न कटवाए। यह उनका हक है।
विज्ञापन

गन्ना केंद्र पर जो भी कर्मचारी तौल करता है, उसकी सैलरी की जिम्मेदारी गन्ना मिल की है न कि उसकी भरपाई किसान करेंगे। इस दौरान निशांत गिल को जोया ब्लॉक अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्पित गिल को अमरोहा तहसील अध्यक्ष युवा, देव चौधरी को अमरोहा का तहसील सचिव, डॉ. प्रिया जी को महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजिंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, मेहताब आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed