{"_id":"6845f37324c7904eb408ecf4","slug":"farmers-raised-the-issue-of-power-cuts-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141432-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया
Mon, 09 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की बैठक में आयोजित हुई। इसमें लगातार जारी बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी की। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अधाना ने कहा कि भाकियू बीआरएसएस किसानों की हर समस्या व संघर्ष में उनके साथ खड़ा है। किसानों के हर मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है, जोकि ठीक नही है। नलकूपों को पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं।
उन्होंने नलकूप की बिजली को पास के बिजलीघर जलीलपुर बक्काल से जोड़ने की मांग उठाई। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह अधाना, मंडल अध्यक्ष डॉ. नेतराम सिंह, इंदर सिंह नागर, राजीव त्यागी, मुन्ना सिंह गुर्जर, राजेश शर्मा, मदन सिंह राणा आदि शामिल रहे। संचालन प्रदेश सचिव इंदर सिंह नागर ने किया।