फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protest against Indo-US trade agreement

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against Indo-US trade agreement
अमरोहा कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू असली के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में कलक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अमेरिका भारत व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकती है। अमेरिका भारत पर हर साल 42 हजार करोड़ रुपये के कृषि, दूध और मुर्गी पालन उत्पादों का आयात करने का दबाव बना रहा है। अगर ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं तो भारत का किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाएगा। भारत का किसान अमेरिका के किसान के साथ मुकाबला नहीं कर सकता। क्योंकि अमेरिका में किसानों को बहुत भारी सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है। जबकि भारत का किसान नकारात्मक सब्सिडी में अपना जीवन यापन कर रहा है। कृषि ग्रामीण विकास और सिंचाई के लिए भारत का कुल वार्षिक बजट मात्र 40 मिलियन डॉलर है। अमेरिका कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारत से कई गुना अधिक खर्च करता है। केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह के किसान विरोधी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का प्रयास हो रहा है। इस समझौते से भारतीय किसानों को नुकसान होगा और जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। इस दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी जयकीरत सिंह, रविंदर सिंह, साकिर हुसैन, हरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, चौधरी महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed