फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers must do co-cropping to increase income

आमदनी बढ़ाने को सहफसली जरूर करें किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers must do co-cropping to increase income
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जनपद के गांव चक छावि में कृषक गोष्टी एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ.एके मिश्र ने किसानों को खेतीबाड़ी की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि गन्ने के साथ सह फसली जरूर करें। इससे किसान की आय में इजाफा होता है। उन्होंने फसलों में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने व मृदा परीक्षण कराने पर जोर दिया। कहा कि फसलों में रसायनिकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से उसका प्रतिकूल प्रभाव मनुष्य, पशुओं और प्रकृति पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉक्टर शीशपाल सिंह ने खरीफ मौसम में लगने वाली सब्जियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसान उच्च गुणवत्ता एवं विश्वसनीय संस्था से ही अब सब्जियों के बीज खरीदें। बीज खरीदते समय वह उनकी कैश मेमो या रसीद जरूर लाएं। जिससे बीज खराब होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने खेतों में खड़ी कद्दू वर्गीय सब्जियों की देखभाल एवं कीट बीमारियों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी सिंह ने कहा कि किसान खेती के साथ खेती से जुड़े हुए लघु व्यवसाय अवश्य करें। तभी उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, केंचुए की खाद बनाने व मशरूम की खेती करने पर जोर दिया। इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों ने चक छावि निवासी प्रगतिशील किसान जयपाल सिंह के उस खेत का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने तेल उत्पादन के लिए गेंदा की फसल लगाई उगाई है। किसान की इस पहल की सराहना की। कहा कि इससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। हितेश चौधरी ने भी किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed